Interview / 300 पदों पर भर्ती के लिए 2 दिसंबर से साक्षात्कार, 27 हजार तक मिलेगा वेतन
Interview / न्यू एरा इंडस्ट्रीज लुधियाना, बेक्टर फूड स्पेशियलिटीज लिमिटेड राजपुरा और ए-वन न्यू ऐज साइकिल्स लुधियाना में पुरुषों और महिलाओं के 300 पद भरने के लिए 2 से 5 दिसंबर तक साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। चयनित उम्मीदवारों को कंपनी के नियमानुसार 20 हजार से 27 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन और अन्य सुविधाएं दी जाएंगी।
धर्मशाला
जिला रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने बताया कि इन पदों के लिए 18 से 35 वर्ष आयु के उम्मीदवार पात्र होंगे। शैक्षणिक योग्यता के तहत दसवीं, बारहवीं, स्नातक और आईटीआई डिप्लोमा धारक अभ्यर्थी साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन संबंधित कंपनियों की निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार किया जाएगा।
साक्षात्कार 2 दिसंबर को उप रोजगार कार्यालय कांगड़ा, 3 दिसंबर को नगरोटा बगवां, 4 दिसंबर को ज्वाली और 5 दिसंबर को नूरपुर रोजगार कार्यालय में होंगे। अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर सुबह 11 बजे संबंधित कार्यालय पहुंचना होगा। उन्हें दो पासपोर्ट आकार के फोटो, हिमाचली प्रमाणपत्र, मूल प्रमाणपत्र, बायोडाटा की प्रति और अनुभव प्रमाणपत्र साथ लाना होगा। अधिक जानकारी के लिए 01892-224892 पर संपर्क किया जा सकता है।