Loading...

अग्निवीर भर्ती के लिए पंजीकरण शुरू, अभ्यर्थियों को दो श्रेणियों में अलग-अलग करना होगा आवेदन

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 18 Mar 2025 • 1 Min Read

Himachalnow / ऊना / वीरेंद्र बन्याल

भारतीय सेना में शामिल होने का सुनहरा मौका , 10 अप्रैल 2025 तक करें ऑनलाइन पंजीकरण

अग्निपथ योजना के तहत भर्ती प्रक्रिया शुरू

भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल बी.एस. भंडारी ने जानकारी दी कि इच्छुक उम्मीदवार 10 अप्रैल 2025 तक भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

दो श्रेणियों में करना होगा आवेदन

इस भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवार अपनी पात्रता के आधार पर दो अलग-अलग श्रेणियों में आवेदन कर सकते हैं। प्रत्येक श्रेणी के लिए अलग आवेदन करना अनिवार्य होगा, और अभ्यर्थी को आवेदन के दौरान प्राथमिकता भी निर्धारित करनी होगी। भर्ती प्रक्रिया के अंतिम चरण में उम्मीदवार से अंतिम विकल्प पूछा जाएगा।

इन जिलों के अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन

कर्नल भंडारी ने ऊना, हमीरपुर और बिलासपुर जिलों के अभ्यर्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह सुनहरा मौका है, और सभी पात्र उम्मीदवारों को समय रहते आवेदन करना चाहिए।

Related Topics: