Loading...

अग्निवीर भर्ती रैली में 4 जिलों के 2800 युवाओं ने दिया ग्राउंड टेस्ट

PARUL 7 Sep 2024 Edited 7 Sep 1 min read

HNN/शिमला

शिमला के रामपुर बुशहर में अग्निपथ योजना के तहत चार जिलों के युवाओं के लिए सेना भर्ती कार्यालय शिमला द्वारा भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। तीन से सात सितंबर तक अग्निवीर भर्ती रैली में सोलन, किन्नौर, शिमला व सिरमौर जिलों के 2800 युवाओं ने शारीरिक योग्यता व मापदंड परीक्षा दी है।


भर्ती निदेशक कर्नल पुष्पिंदर कौर ने बताया कि आज की भर्ती रैली ब्रिगेडियर सुजेश बाबू पी.जे. डीडीजी, रिक्रूटिंग स्टेट अंबाला की देखरेख में आयोजित की गई। सिरमौर जिला के लगभग 500 युवाओं ने सेना में जी.डी. के लिए शारीरिक योग्यता व शारीरिक माप परीक्षा दी।


भर्ती निदेशक ने बताया कि पूरी रैली प्रक्रिया का आयोजन सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में किया गया और यह भर्ती प्रक्रिया निशुल्क व पूर्णतया पारदर्शी व योग्यता पर निर्भर थी। 08 सितम्बर को मेडिकल टेस्ट के लिए रखा गया है और 09 सितम्बर को भर्ती रैली का समापन होगा। चयनित युवाओं को ईमेल के माध्यम से सूचित किया जाएगा।

Related Topics: