HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप की अचानक ही तबीयत खराब हो गई, जिसके चलते उन्हें दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वह आईसीयू में भर्ती हैं। उनकी तबियत एकाएक खराब होने का कारण शुगर कम होना बताया जा रहा हैं।
बता दें सुरेश कश्यप ने अपने पद से इस्तीफा देने की पेशकश की है। दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात में यह बात सामने आई हैं। अभी तक पार्टी की और से इस बारे में कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
बता दें सुरेश कश्यप के इस्तीफे देने की चर्चा गुरुवार को सोशल मीडिया पर आने बाद से राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज़ हो गई। नगर निगम शिमला चुनाव के बीच सुरेश कश्यप के त्यागपत्र की चर्चा ने माहौल गर्म कर दिया।

