लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

अचानक तबीयत बिगड़ने से मजदूर की हुई मौत

PARUL | 27 दिसंबर 2023 at 10:29 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा में ज्वालामुखी क्षेत्र के अंतर्गत एक मजदूर की अचानक ही तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान 52 वर्षीय राजू के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजू अभी दो दिन पहले ही खुंडियां में मजदूरी का काम करने आया था।

इसी दौरान अचानक ही उसकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद अन्य मजदूर उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। साथ ही अन्य मजदूरों के बयान दर्ज किए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने बताया कि राजू उन्हें कुल्लू में मिला था और उसके माता-पिता के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है और न ही उसके घर का पता मालूम है। मजदूरों ने बताया कि वह अभी दो दिन पहले ही उनके साथ खुंडियां में मजदूरी का काम करने आया था।

डीएसपी ज्वालामुखी विकास धीमान ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]