Loading...

अचानक पैर फिसलने से चंद्रा नदी में डूबा का पर्यटक, मौत

Ankita • 14 May 2023 • 1 Min Read

HNN/ लाहौल-स्पीति

लाहौल के पर्यटन स्थल कोकसर में चंद्रा नदी में एक पर्यटक डूब गया। जिस कारण पर्यटक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही केलांग पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने चंद्रा नदी से पर्यटक के शव को बरामद कर लिया है।

मृतक पर्यटक की पहचान पदुरंग तेबूराम हाऊस नम्बर 204 साई राम नगर शिवाराम हैदराबाद तेलंगाना के रूप में हुई है। बता दें वह लाहौल घाटी में घूमने के लिए आया था।

जानकारी के मुताबिक, पर्यटक चंद्रा नदी के किनारे अठखेलियां कर रहा था। ऐसे में अचानक उसका पैर फिसला और वह नदी में बह गया। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस टीम मौके पर पहुंचे और नदी से पर्यटक के शव को बाहर निकाला गया।

वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए केलांग अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की पुष्टि एसपी लाहौल स्पीति मयंक चौधरी ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।