Loading...

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

PARUL • 23 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/कुल्लू

जिला कुल्लू में भुंतर के तहत जिया के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है। मृतक की उम्र 30 साल के आसपास है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकरी के अनुसार, जिया पंचायत के उपप्रधान मोहम्मद अली ने पुलिस को बताया कि वह सुबह अपने घर पर था तो उन्हें मंगल सिंह निवासी जिया ने सूचना दी कि जिया में एक दुकान के सामने फोरलेन किनारे एक युवक मृत अवस्था में पड़ा है।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए कुल्लू अस्पताल के शवगृह में रखा है। एएसपी कुल्लू संजीव चौहान ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। यहां लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है।