अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, मौत

By Ankita Published: 9 Jun 2023, 4:44 PM | Updated: 9 Jun 2023, 4:44 PM 1 min read

HNN/ सोलन

हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। वाहन चालकों की लापरवाही की वहज से आए दिन कई दर्दनाक सड़क हादसे देखने को मिल रहे है। मामला जिला सोलन में राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 पर पेश आया है, यहां अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी।

हादसे में युवक की मौत हो गई है। मृतक युवक की पहचान विशाल निवासी 171ए फेस नौ मोहाली एसऐएस नगर मोहाली के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 पर कुमारहट्टी के समीप गलयाणा पानी के नजदीक हुआ। एक अज्ञात वाहन की चपेट में बाइक (PB 65 BC-4322) आ गई, जिससे उस पर सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसा इतना भयानक था कि व्यक्ति का शरीर क्षत-विक्षत हो गया। वहीं एंबुलेंस के माध्यम से शव को एमएमयू अस्पताल भेजा गया है। बता दें विशाल लैबोट्री में कार्यरत था, जो सोलन से सैंपल एकत्र करने आता था। हादसे की पुष्टि एसपी योगेश रोल्टा ने की है।