लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

अज्ञात वाहन ने राहगीर को मारी टक्कर, आरोपी फरार

PARUL | 3 नवंबर 2023 at 4:07 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा में पुलिस थाना फतेहपुर के तहत आने वाली ग्राम मनोह सिहाल के गांव सिहाल के पास एक अज्ञात वाहन ने राहगीर को टक्कर मार दी। हादसे में राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल की पहचान लाल चंद निवासी बनगढ के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लाल चंद किसी काम से सिहाल आया था। इसी दौरान वह पैदल चल रहा था कि अचानक एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में लाल चंद गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं आरोपी वाहन चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। जिसके बाद लाल चंद के परिजन उसे सिविल अस्पताल फतेहपुर ले गए। जहां पर प्राथमिक उपचार देने के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पहले नूरपुर ले जाया गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

वहां से डॉक्टरों ने उसे पठानकोट के लिए रेफर किया। लेकिन जब लाल चंद की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ तो उसे वहां से पीजीआई चंडीगढ़ ले जाया गया है। वहीं हादसे की सुचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस थाना फतेहपुर के एएसआई राजेन्द्र सिंह द्वारा मामले की पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस की टीम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जल्द ही वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]