अज्ञात वाहन ने राहगीर को मारी टक्कर, घायल

By PARUL Published: 20 Oct 2023, 3:04 PM | Updated: 20 Oct 2023, 3:08 PM 1 min read

HNN/मंडी

जिला मंडी के उपमंडल सुंदरनगर में एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने राहगीर को टक्कर मार दी है। हादसे में राहगीर घायल हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हालाँकि अभी तक घायल की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

जानकारी के अनुसार, मुख्य आरक्षी लोकेश कुमार बीएसएल नहर के कंट्रोल गेट के पास मौजूद था। जिस दौरान उसे एक वाहन की आवाज जोर से सुनाई दी। जब उसने वहां जाकर देखा तो एक अज्ञात वाहन ने पैदल चल रहे राहगीर को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे में राहगीर गंभीर रूप से घायल हुआ है।

जिसके बाद स्थानीय लोगों ने घायल को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां पर गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया है। डीएसपी दिनेश कुमार द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।

उन्होंने बताया कि बीएसएल पुलिस थाना में हादसे को लेकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।