Loading...

अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रहे छात्र को मारी टक्कर, घायल

PARUL • 27 May 2024 • 1 Min Read

HNN/सोलन

जिला सोलन में औद्योगिक क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से खेड़ा स्कूल का छात्र घायल हो गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल की पहचान मोहित धीमान के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहित धीमान स्कूल से छुट्टी होने के बाद सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में छात्र घायल हो गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा उसे उपचार के लिए नालागढ़ अस्पताल ले जाया गया।

वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया। डीएसपी खजाना राम ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन का पता चल गया है। यह टक्कर कार से हुई है। जिसमें कार चालक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया गया है।