Loading...

अज्ञात शातिर ने एटीएम कार्ड बदल कर महिला के खाते से उड़ाए लाखों रुपए

Ankita • 4 Jul 2023 • 1 Min Read

HNN/ हमीरपुर

जिला हमीरपुर में नादौन बस अड्डा पर लगे भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम में कुछ अज्ञात शातिर ने एटीएम की अदला-बदली कर एक महिला के खाते से डेढ़ लाख रुपए उड़ा लिए है। पीड़ित महिला सिमरो देवी पत्नी कृष्ण चंद्र निवासी ग्राम टिपरी डाकखाना भटावा खुंडियाँ क्षेत्र ने इस बाबत पुलिस थाना नादौन में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि वह अपने घर जाने के लिए बस अड्डा पर बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान नादौन बस अड्डा पर लगे भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम गई जहां कुछ लोग पहले से ही खड़े थे। उन युवकों में से एक ने सहायता करने के बहाने धोखे से उसका एटीएम कार्ड बदल दिया।

इसका पता उसे तब चला जब घर पहुंचने के बाद उसके मोबाइल पर खाते से पैसे निकालने के मैसेज आने लगे। यह पैसे व लोग धीरे-धीरे निकालते रहे। जब तक उसने अपना कार्ड बंद करवाया तब तक उसके खाते से डेढ़ लाख रुपए निकल चुके थे। थाना प्रभारी कुलदीप पटियाल ने मामले की पुष्टि की है।