अज्ञात शातिर ने व्यक्ति के खाते से उड़ाए लाखों रुपए, मामला दर्ज
HNN/सोलन
जिला सोलन में पुलिस थाना बद्दी के तहत धोखाधड़ी का मामला संज्ञान में आया है। यहां शातिर ने गूगल पे से एक व्यक्ति के खाते से 1 लाख 63 हजार रुपये उड़ा लिए। पुलिस ने शिकायतकर्ता के आधार पर अज्ञात शातिर के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बद्दी में नसीर मुहम्मद निवासी बदलैहडी डाकघर आनंदपुर साहिब जिला रोपड़ पंजाब ने शिकायत दर्ज करवाई कि एक अज्ञात व्यक्ति उसकी दुकान पर गूगल पे स्कैनर लगाने के लिए आया था, जो उसका दुकान से फोन उठा कर ले गया।
इतना ही नहीं आरोपी ने शिकायतकर्ता के खाते से उसके मोबाईल फोन का इस्तेमाल करके 1 लाख 63 हजार रुपये निकलवा लिए। जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। डीएसपी बद्दी खजाना राम ने मामले की पुष्टि की है।