Loading...

मस्जिद में युवक से मारपीट का आरोप, बचाने पहुंचे माता-पिता और पत्नी भी घायल; छह लोगों के खिलाफ शिकायत

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 1 Hour Ago • 1 Min Read

काला आम्ब थाना क्षेत्र के सिम्बलवाला में एक युवक ने मस्जिद के भीतर उसके साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता के मुताबिक उसे बचाने पहुंचे उसके माता-पिता और पत्नी के साथ भी मारपीट की गई। घटना में परिवार के चार सदस्यों को चोटें आने की बात कही गई है।

सिरमौर/काला आम्ब

इमाम के पास गया था शिकायतकर्ता

पुलिस को दी शिकायत में साहिल निवासी सिम्बलवाला, डाकघर विक्रमबाग ने बताया कि वह अपने गांव की मस्जिद में इमाम के पास गया था। इसी दौरान कुछ लोग इमाम के कमरे में पहुंचे और कथित तौर पर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

बचाने आए परिजनों से भी मारपीट का आरोप

शिकायत के अनुसार साहिल के पिता रोशन अली, पत्नी सुरैय्या, भाई राहिल और माता शाहीदा बेगम उसे बचाने के लिए पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान उनके साथ भी मारपीट की गई। घटना में साहिल, उसकी पत्नी सुरैय्या, पिता रोशन अली और माता शाहीदा बेगम को चोटें आने की बात कही गई है।

काला आम्ब पुलिस ने दर्ज किया मामला

शिकायत में इस्तगफार, शाहरुख खान, आरिफ, ताज मोहम्मद, आरिस और लाल दीन पर मारपीट के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस थाना काला आम्ब ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपों की वास्तविकता पुलिस जांच के बाद स्पष्ट होगी।

Related Topics: • •