Loading...

स्कूटी धीरे चलाने की बात पर बिगड़ा विवाद, महिला ने युवक पर गाली-गलौज और मारपीट का लगाया आरोप

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 1 Hour Ago • 1 Min Read

काला आम्ब थाना क्षेत्र के सिम्बलवाला में एक महिला ने गांव के एक युवक पर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उसने युवक को स्कूटी आराम से चलाने के लिए कहा था, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सिरमौर/काला आम्ब

दुकान से सामान लेने जा रही थी महिला

पुलिस को दी शिकायत में रोशनी पत्नी इस्तगफार निवासी सिम्बलवाला/सरकंडावाला, डाकघर विक्रमबाग ने बताया कि वह दुकान से सामान लेने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान गांव का साहिल स्कूटी लेकर वहां आया।

आराम से स्कूटी चलाने को कहा तो हुआ विवाद

महिला का आरोप है कि स्कूटी को लहराते हुए आता देखकर उसने साहिल को आराम से वाहन चलाने के लिए कहा। इस बात पर युवक नाराज हो गया और स्कूटी वहीं खड़ी करके उसके साथ कथित तौर पर गाली-गलौज करने लगा।

मारपीट में चोटें आने का आरोप

शिकायतकर्ता ने युवक पर उसके साथ मारपीट करने का भी आरोप लगाया है और घटना में चोटें आने की बात कही है। पुलिस थाना काला आम्ब ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

Related Topics: • •