Loading...

अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल सहित सिस्सू और कोकसर में बर्फ के बीच सैलानियों ने करी अठखेलियां

SAPNA THAKUR • 5 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

जिला में इन दिनों पर्यटन कारोबार लगातार तेजी पकड़ रहा है। बाहरी राज्यों के सैलानी पहाड़ों का रुख कर रहे हैं तथा बीते दिनों हुई बर्फबारी के बीच जमकर मस्ती भी हो रही है। बता दें कि प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में इन दिनों बर्फ के ढेर लगे हुए हैं। इन्हीं बर्फ के ढेरों को देखने के लिए दूर-दूर से सैलानी हिमाचल प्रदेश की वादियों का रुख कर रहे हैं।

बीते रोज़ भी सैलानियों ने अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल, सिस्सू के शिती नाला और कोकसर में बर्फ के बीच खूब अठखेलियां कीं। सैलानियों ने यहां पर साहसिक गतिविधियों का आनंद भी लिया। सैलानियों ने यहां बर्फ पर स्कीइंग की। स्कीइंग व बर्फ के बीच मस्ती करने के यादगार लम्हों को कैमरों में भी कैद किया। इसके साथ ही ट्यूब स्लाइडिंग का सैलानियों ने आनंद लिया।