लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

अटल टनल में एक के बाद एक 5 गाड़ियां आपस में टकराई, रैश ड्राइविंग और ओवरटेक..

SAPNA THAKUR | 10 जून 2022 at 12:02 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ कुल्लू

अटल टनल रोहतांग में ओवर टेक को लेकर मनाही के बावजूद भी बाहरी राज्यों से प्रदेश में आने वाले पर्यटक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। टनल में एक बार फिर से ओवरटेक के कारण एक के बाद एक पांच गाड़ियां आपस में टकरा गई। इससे सभी गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई है जबकि काफी देर तक यातायात व्यवस्था भी बाधित रही। हालांकि गनीमत यह रही कि दुर्घटना में किसी को भी कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है। वहीं पुलिस द्वारा ओवरटेक करने वाले पंजाब निवासी वाहन चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार अटल टनल रोहतांग के अंदर पंजाब के पर्यटकों से भरी एक गाड़ी ने ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी बीच ओवरटेक करते वक्त वाहन चालक ने अचानक ही ब्रेक लगा दी जिसके चलते 5 गाड़ियां आपस में टकरा गई। गाड़ियों के टकराने से टनल में यातायात भी बाधित हो गया। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत कर यातायात को बहाल किया गया साथ ही गाड़ी चालक जगदीप सिंह के खिलाफ मनाली थाना में 279 आईपीसी, 181 एमवी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि टनल में तेज रफ्तार और ओवरटेक करने पर पाबंदी लगी हुई है बावजूद इसके चालक नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब निवासी चालक ने भी तेज रफ्तार से ओवरटेक करने का प्रयास किया जिस कारण एक के बाद एक तकरीबन 5 गाड़ियां आपस में टकरा गई। उन्होंने कहा कि चालक के विरूद्ध मामला दर्ज किया गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]