Loading...

अटल टनल रोहतांग यातायात के लिए फिर बंद, साउथ पोर्टल में भारी बर्फबारी

SAPNA THAKUR • 19 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में मौसम के करवट बदलने के साथ ही पहाड़ों पर एक बार फिर से बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। प्रदेश की ऊंचाई वाली चोटियों पर बर्फबारी हो रही है जिससे शीतलहर की चपेट में समूचा प्रदेश आ गया है। वहीं अटल टनल रोहतांग एक बार फिर से बाधित हो गया है। अटल टनल के साउथ पोर्टल में भारी हिमपात हुआ है।

भारी हिमपात होने के कारण टनल से अब एक बार फिर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। बता दें कि भारी बर्फबारी के चलते अटल टनल बंद हो गई थी जिसे एक सप्ताह बाद सैलानियों के लिए खोला गया था। ऐसे में अब एक बार फिर टनल बंद हो गई है। अटल टनल के साउथ पोर्टल में लगभग तीन इंच बर्फबारी हुई है।