Loading...

रोटरी जिला 3080 ने एक दिन में जुटाया 6 हजार यूनिट रक्त, बनाया विश्व रिकॉर्ड

Shailesh Saini • 1 Hour Ago • 1 Min Read

नाहन के तीन रोटरी क्लबों ने 143 यूनिट रक्त किया एकत्रित, छह राज्यों में 90 रक्तदान शिविर आयोजित

हिमाचल नाऊन्यूज। नाहन।

रोटरी जिला 3080 ने एक दिन में 6 हजार यूनिट रक्त एकत्रित कर विश्व रिकॉर्ड बनाने का दावा किया है। इस ऐतिहासिक अभियान के तहत जिला 3080 के छह राज्यों हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में एक ही दिन 90 रक्तदान शिविर आयोजित किए गए।

अभियान में करीब 100 रोटरी क्लबों ने भाग लिया।नाहन में भी रोटरी के तीन क्लबों ने इस अभियान में महत्वपूर्ण योगदान दिया। रोटरी नाहन सिरमौर हिल्स, रोटरी नाहन और रोटरी नाहन संगिनी की टीमों ने संयुक्त रूप से 143 यूनिट रक्त एकत्रित किया।

रोटरी नाहन सिरमौर हिल्स की अध्यक्ष प्रगति सबलोक ने बताया कि रक्तदान अभियान में क्लब के सदस्यों, स्वयंसेवकों और रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।रोटरी नाहन के अध्यक्ष रोटेरियन संदीप शर्मा और उनकी टीम तथा रोटरी नाहन संगिनी की अध्यक्ष रोटेरियन मोनिका जैन और उनकी टीम ने भी अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई।

नाहन के रोटेरियनों का यह योगदान जिला 3080 के व्यापक अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा।रोटरी जिला 3080 की ओर से बताया गया कि एक दिन में 6 हजार यूनिट रक्त एकत्रित करना रोटरी सदस्यों, रक्तदाताओं, स्वयंसेवकों और आयोजनकर्ताओं की सामूहिक प्रतिबद्धता का परिणाम है।

इस अभियान का नेतृत्व जिला गवर्नर रीटा कालरा ने किया।प्रगति सबलोक ने कहा कि रक्तदान जैसे मानवीय कार्य में बड़ी संख्या में लोगों का एक साथ आगे आना समाज के प्रति सेवा भावना को दर्शाता है। उन्होंने इस अभियान को सफल बनाने वाले सभी रक्तदाताओं, रोटेरियनों, स्वयंसेवकों और आयोजकों का आभार व्यक्त किया।