Loading...

अदालत ने गोलीकांड मामले में आरोपियों को दी पांच दिन की पुलिस रिमांड

PARUL • 2 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/कांगड़ा

जिला काँगड़ा में पालमपुर के बगौड़ा गांव के पास दो लोगों को गोली मारकर घायल कर देने का मामला सामने आया था। पुलिस ने इस मामले में एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया था। जबकि एक आरोपी विक्की अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। हालांकि पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

बता दें कि गिरफ्तार किए गए चार आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया। जहां से इन्हें पांच दिन की पुलिस रिमांड मिली है। बता दें कि पुलिस ने इस मामले में फायरिंग किया हुआ देसी कट्टा भी बरामद कर लिया है। जबकि मामले में बंदूक का इस्तेमाल भी बताया जा रहा है जिसे अभी बरामद नहीं किया है।

डीएसपी पालमपुर लोकेंद्र सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अदालत से आरोपियों को 6 दिसंबर तक पुलिस रिमांड मिली है। उन्होंने कहा कि मामले में पांचवें आरोपी विक्की की तलाश जारी है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।