Loading...

अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने 14 वर्षीय नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

Ankita • 13 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

जिला कुल्लू के एक गांव में अधेड़ उम्र के व्यक्ति द्वारा 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने परिजनों के साथ महिला पुलिस थाना कुल्लू जाकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।

आरोपी की पहचान कुशाल पुत्र सूरत राम निवासी जतानी कुल्लू के रूप में हुई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (2) (एन) (3), 506, 509 और पोक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने गांव में ही उसका यौन उत्पीड़न किया और उसे गलत व गंदे इशारे किए। आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के बाद उसे धमकाया कि यदि इस बारे में किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा। एसपी डाॅ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने मामले की पुष्टि की है।