Loading...

अध्यक्ष बलबीर बांशटू ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 2.11 लाख रुपए का किया अंशदान

Ankita • 13 Mar 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

ट्रक ऑपरेटर्ज यूनियन रोहड़ू, जिला शिमला के अध्यक्ष बलबीर बांशटू ने आज सोमवार को यहां मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 2.11 लाख रुपए की राशि का चेक भेंट किया।

मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के योगदान से संकट की घड़ी में जरूरतमंदों की सहायता करने में मदद मिलती है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के ओएसडी कर्नल (सेवानिवृत्त) कुलदीप सिंह बांशटू भी उपस्थित थे।