लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

अनावश्यक संस्थान खोलने की जगह मूलभूत ढांचे को सुदृढ़ बनाना हमारी प्राथमिकता- उद्योग मंत्री

Ankita | 8 फ़रवरी 2024 at 9:21 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

हर्षवर्धन चौहान ने जखाण्डों स्कूल में अतिरिक्त भवन की रखी आधारशिला, बांदली ढाडस स्कूल के वार्षिक समारोह में की शिरकत

HNN/ शिलाई

उद्योग, श्रम एवं रोजगार तथा संसदीय मामले मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने अपने सिरमौर प्रवास कार्यक्रम के दौरान शिलाई विधानसभा क्षेत्र में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जखाण्डों में 43 लाख की लागत से निर्मित होने वाले अतिरिक्त भवन की आधारशिला रखी। इससे पूर्व उन्होंने रा.व.मा.पा. बांदली ढाडस के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हर्षवर्धन चौहान ने अपने सम्बोधन में स्कूलों को शिक्षा का मन्दिर बताते हुए कहा कि यहां विद्यार्थियों का पूर्ण व्यक्तित्व निखर कर आता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने पहली कक्षा से इंग्लिश भाषा लगाने का निर्णय लिया है जिससे विद्यार्थियों का इंग्लिश भाषा से बेहतर समन्वय स्थापित हो सकेगा।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए एक दिन की मेहनत नहीं बल्कि कड़ी मेहनत की आवश्यकता होती है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि यदि उन्हें जीवन में आगे बढ़ना है तो अपने आप को नशे की बुराई से दूर रखना होगा। उन्होंने कहा कि नशे के सेवन से न केवल शारीरिक व मानसिक बल्कि व्यक्तित्व का भी पतन होता है।

हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि जिन संस्थानों में स्टाफ़ या भवनों की कमी है सर्वप्रथम उन्हें सुदृढ़ किया जाए ताकि क्षेत्र वासियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना ना करना पड़े। उद्योग मंत्री ने कहा कि एक समय था जब उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए बच्चों को नाहन कॉलेज जाना पड़ता था परंतु आज हर विधानसभा क्षेत्र में कॉलेज है। उन्होंने कहा कि शिलाई विधानसभा क्षेत्र में रोनहाट तथा कफोटा में बच्चों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए कॉलेज मौजूद है।

उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की सरकार है जिनका मुख्य उद्देश्य प्रदेश को हर क्षेत्र में आगे ले जाना है। उन्होंने कहा कि इसी दिशा में प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से ठोस कदम उठा रही हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न सरकारी विभागों में 20 हजार से अधिक पदों पर भर्ती की जा रही है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग में की जा रही भर्ती के माध्यम से दूरदराज़ के स्कूलों में अध्यापकों के रिक्त पड़े अध्यापकों के पदों को भरा जाएगा। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बांदली ढाडस के कमरों के ऊपर छत डालने तथा अगले साल से स्कूल में वाणिज्य संकाय की कक्षा बिठाने की घोषणा की।

उद्योग मंत्री ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बांदली ढाडस के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह के दौरान वर्ष भर में विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार भी वितरित किए। स्कूल के प्रधानाचार्य रमेश नेगी ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]