Loading...

अनियंत्रित होकर आंगन में पलटी थार, बाल-बाल बचे लोग

PRIYANKA THAKUR • 22 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN / सोलन

जिला सोलन में एक थार अनियंत्रित होकर घर के आंगन में पलट गई। हादसे में चालक को जहां हल्की चोटें आई हैं, तो वही परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए हैं। जानकारी के अनुसार थार सोलन से देहूंघाट की तरफ जा रही थी। अचानक एबीएस ब्रेक जाम हो गई और थार नीचे आंगन में पलट गई।

धार को आंगन में पलटा देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और चालक को वाहन से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने हाइड्रा मंगवाकर जीप को आंगन से बाहर निकाला।

गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जीप की चपेट में नहीं आया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। वही , पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।