अनियंत्रित होकर खंबे से टकराई तेज रफ्तार कार, तीन घायल

By Ankita Published: 11 Feb 2023, 10:37 AM | Updated: 11 Feb 2023, 10:37 AM 1 min read

HNN/ मंडी

जिला में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। वाहन चालकों की लापरवाही की वजह से आए दिन कई सड़क हादसे पेश आ रहे हैं। ताजा मामला मंडी के बल्ह क्षेत्र का है, यहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खंबे से टकरा गई। हादसे में 3 लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया गया है। वहीं, पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार सवार सभी लोग शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। जब सभी लोग शादी समारोह से घर लौटते वक्त बग्गी से डडोर की ओर जा रहे थे, तो इसी दौरान जैसे ही कार स्याह के पास पहुंची, तो अचानक चालक कार से संतुलन खो बैठा और कार सड़क किनारे एक खंबे से जा टकराई।

कार में सवार तीन लोग घायल हुए हैं। जिसमें से एक की हालत काफी नाजुक बनी हुई है, जिसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज नेरचौक भर्ती करवाया गया है। मामले की पुष्टि एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जाँच कर रही है।