HNN / बिलासपुर
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के घुमारवीं उपमंडल के दधोल में एक कार अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। हादसे में पांच लोग घायल हुए है। तीन घायलों का उपचार घुमारवीं अस्पताल में चल रहा है जबकि दो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
जानकारी के अनुसार हादसा शनिवार सुबह 7:00 बजे के करीब शिमला-मटौर नेशनल हाईवे पर दधोल के समीप पेश आया। यहाँ एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे टकरा गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया। एंबुलेंस से सभी घायलों को घुमारवीं अस्पताल ले जाया गया। तीन घायलों का उपचार घुमारवीं अस्पताल में चल रहा है जबकि दो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
जानकारी के मुताबिक कार में सवार लोग बरात में कुठेड़ा गए थे और सुबह वापस आ रहे थे। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने की है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group