अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, तीन युवकों की दर्दनाक मौत

By Ankita Published: 17 Oct 2023, 6:45 PM | Updated: 17 Oct 2023, 6:45 PM 1 min read

HNN/ कांगडा

हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। प्रदेश में आए दिन कई दर्दनाक सड़क हादसे लोगों की जान ले रहे है। मामला जिला कांगड़ा में बिलिंग घाटी में राजगुंधा के समीप का है, यहां एक कार के खाई में गिरने से तीन युवकों की जान चली गई है। सभी मृतक बीड़ के रहने वाले थे। मृतकों में दो टैक्सी चालक और एक पैराग्लाइडर पायलट शामिल है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा सोमवार देर रात 12:00 बजे के करीब हुआ। बताया जा रहा है कि तीनों कार में सवार होकर राजगुंधा में पार्टी से लौट रहे थे। इसी दौरान कार गहरी खाई में गिर गई।

तीनों की उम्र करीब 30 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। रात को गहरी खाई में गिरी कार का मंगलवार सुबह ही पता चल पाया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।