अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, शिक्षक समेत 2 की हुई मौत
HNN/ कुल्लू
हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। प्रदेश में आए दिन कई दर्दनाक सड़क हादसे लोगों की जान ले रहे हैं। मामला जिला कुल्लू के बंजार के जिभी-गाड़ागुशैणी मार्ग स्थित बाहू मोड के पास का है, यहां एक कार सड़क से करीब 500 मीटर नीचे जंगल में जा गिरी।
हादसे में एक शिक्षक समेत दो लोगों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान मोहनी गांव के भाषा अध्यापक टेक चंद व गेवे राम के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बंजार भिजवाया है। साथ ही मामले की आगामी जाँच भी शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, 2 लोग कार में सवार होकर कहीं जा रहे थे। इस दौरान जैसे ही वह बाहू मोड के पास पहुंचे तो अचानक ही चालक वाहन से संतुलन को बैठा जिस कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की। एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने की है।