अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत
HNN/ कुल्लू
हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। प्रदेश में आए दिन कई दर्दनाक सड़क हादसे लोगों की जान ले रहे है। मामला जिला कुल्लू के जाजर में पेश आया है, यहां एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।
हादसे में सोलन के निवासी एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। साथ ही हादसे के कारणों की जांच भी शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, एक कार (HP-14E-8222) लुहारी से निथर की तरफ जा रही थी। इस दौरान जाजर के समीप वाहन चालक गाड़ी से संतुलन खो बैठा, जिस कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।
हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।