Loading...

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, चालक जख्मी

Ankita • 8 May 2024 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

जिला कुल्लू के उपमंडल बंजार के गुशैणी में एक सड़क हादसा पेश आया है। इस घटना में चालक जखमी हुआ है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। घायल चालक हंस राज (36) निवासी देउठा, बंजार गुशैणी में शराब ठेके में बतौर सेल्जमैन है।

जानकारी के अनुसार, हंस राज गुशैणी से 200 मीटर दूर बंजार-बठाहड़ मार्ग पर कार को मोड़ रहा था। इस बीच कार अनियंत्रित होकर सड़क से 50 फुट नीचे गिर गई। हादसे में चालक घायल हुआ है।

उसे उपचार के लिए बंजार अस्पताल में भर्ती किया गया है। हालाँकि गनीमत यह रही कि घटना में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है। पुलिस अधीक्षक डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने मामले की पुष्टि की है।