अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, एक पर्यटक की मौत, दूसरा जख्मी
HNN/ कुल्लू
जिला कुल्लू की मणिकर्ण घाटी के डुंखरा के समीप एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहां एक गाड़ी अनियंत्रित होकर करीब 100 फुट गहरी खाई में गिर गई। इस घटना में एक पर्यटक की जान चली गई है। इसके अलावा एक घायल हुआ है।
मृतक की पहचान आसिफ (24) पुत्र मोहम्मद इकबाल निवासी बी–64 विजय बिहार, पेज-एक रोहिणी, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के तौर पर हुई है। वहीं मुरसलीन सैफी (21) पुत्र राहीसुदीन सैफीए ए-48 बिजत बिहार फेस वन, रोहिणी, सेक्टर सात उत्तर पश्चिम दिल्ली जख्मी हुआ है।
घायल युवक को प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगमी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, दोनों युवक कार में सवार होकर जा रहे थे। इस दौरान डुंखरा नाले के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर करीब 100 फुट गहरे नाले में जा गिरी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हुए।
घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा दोनों घायलों को उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल लाया गया। जहां आसिफ को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दूसरे युवक का पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार जारी है। खबर की पुष्टि एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने की है।