अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, चालक की मौत

By Ankita Published: 7 Mar 2023, 10:15 AM | Updated: 7 Mar 2023, 10:15 AM 1 min read

HNN/ शिमला

राजधानी शिमला के उपमंडल ठियोग में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है, यहां एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिस कारण चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। मृतक की पहचान 32 वर्षीय सतपाल सिंह निवासी शांतिनगर जिला पटियाला के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई है।

जानकारी के मुताबिक, सतपाल टूरिस्टो को ड्रॉप करके वापस पटियाला जा रहा था। इस दौरान जैसे ही वह शिमला-रामपुर नेशनल हाईवे पर मतियाना व शिलारू के बीच ननिढांक नामक स्थान पर पहुंचा तो अचानक वह कार से संतुलन खो बैठा जिस कारण गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी। जब स्थानीय लोगों ने गाड़ी को दुर्घटनाग्रस्त खाई में देखा तो उन्होंने बचाव व राहत का कार्य करते हुए चालक को गाड़ी से बाहर निकाला।

जिसके बाद उन्होंने उसे अस्पताल पहुंचाना चाहा परंतु तब तक वह दम तोड़ चुका था। घटना के बाद इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और वहां मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए। मामले की पुष्टि ठियोग के डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा ने की है।