अनियंत्रित होकर घर की छत से गिरे 85 वर्षीय बुजुर्ग, मौत
HNN/ ऊना
जिला ऊना में उपमंडल अंंब के तहत कैलाश नगर में एक बुजुर्ग व्यक्ति अचानक ही अपने घर की छत से गिर गया। मृतक की पहचान 85 वर्षीय गुरबचन सिंहपुत्र हुकम चंद वासी वार्ड नंबर 5 कैलाश नगर में रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, गुरबचन अपने घर की छत पर सैर कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक अपने घर की छत से गिर गया और बुरी तरह जख्मी हो गया।
घटना के बाद उसके परिजन तुरंत उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल दौलतपुर ले गए, जहां उसकी हालत नाजुक देखते हुए चिकित्स्कों ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया।
घावों का ताव ना सहते हुए उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मामले की पुष्टि डीएसपी अंब वसुधा सूद ने की है।