अनियंत्रित होकर डंगे से नीचे गिरा व्यक्ति, मौके पर गई जान

By Ankita Published: 9 Feb 2023, 8:25 PM | Updated: 9 Feb 2023, 8:25 PM 1 min read

HNN/ मंडी

जिला मंडी के निहरी क्षेत्र में एक व्यक्ति की डंगे से नीचे गिरने के कारण मौत हो गई है। मृतक की पहचान इंद्रदेव (40) पुत्र बबलू राम, गांव ठीकर डाकघर पौडाकोठी तहसील निहरी जिला मंडी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल सुंदरनगर पहुंचाया है साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, इंद्रदेव अपने किसी रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान जब वह शादी समारोह से अपने घर वापस लौट रहा था तो अचानक रास्ते में वह अनियंत्रित होकर डंगे से नीचे गिर गया।

जब वहां से गुजर रहे किसी व्यक्ति ने इंद्रदेव को इस हालत में डंगे से नीचे पड़ा हुआ देखा तो उसने इसकी सूचना तुरंत उसके परिजनों को दी गई। सूचना मिलते ही उसके परिजन तुरंत वहां पहुंचे और उन्होंने इंद्रदेव को अस्पताल पहुंचाना चाहा परंतु तब तक वह दम तोड़ चुका था।

उधर, मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया कि डंगे से गिरने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।