अनियंत्रित होकर ढांक में गिरा व्यक्ति, मौके पर गई जान
HNN/ कुल्लू
जिला कुल्लू के निरमंड उपमंडल में सरघा पंचायत क्षेत्र में एक व्यक्ति अनियंत्रित होकर ढांक में गिर गया, जिस कारण उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, निरमंड उपमंडल के सरघा क्षेत्र का एक व्यक्ति अनियंत्रित होकर ढांक में जा गिरा। जब गांव के किसी व्यक्ति ने उसे ढांक में गिरा हुआ देखा तो उसने उसे अस्पताल पहुंचाना चाहा परंतु तब तक वह दम तोड़ चुका था। जिसके बाद उसने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उधर, मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी आनी रविंद्र सिंह नेगी ने कहा कि एक व्यक्ति की ढांक में गिरने से मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।