अनियंत्रित होकर नाले में गिरी टाटा सूमो कार, एक की मौत, दो घायल
HNN/कुल्लू
जिला कुल्लू में मुख्यालय के साथ लगती लगघाटी के नागुझौड़ के पास एक सड़क हादसा पेश आया है। यहां एक टाटा सूमो कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। हादसे ने कार सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हुए हैं। मृतक की पहचान रविंदर (21) पुत्र निहाल चंद गांव काडिंगचा डाकघर एवं तहसील जिला कुल्लू के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह तड़के करीब 4:00 बजे लगघाटी के कालंग से एक टाटा सूमो कुल्लू आ रही थी। इस दौरान नागुझौड़ पर बीच सड़क में कोई जानवर आने से चालक ने बचाव करने की कोशिश तो गाड़ी अनियंत्रित होकर नीचे नाले में जा गिरी। हादसे ने तीनों कार सवार घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल लाया। यहां एक युवक को उसकी हालत देखकर चिकित्सक ने नेरचौक मेडिकल रेफर किया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है। जबकि घायलों में दो में से एक का कुल्लू अस्पताल में इलाज चल रहा है जबकि दूसरे को हल्की चोटें आई हैं।
पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा दिया जाएगा। एसपी कुल्लू डाॅ. कार्तिकेयन ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।