अनियंत्रित होकर नाले में लुढ़की कार, चालक की दर्दनाक मौत
HNN/ चंबा
हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में सोमवार को पेश आए एक दर्दनाक सड़क हादसे में चालक की मौत हो गई है। इस दौरान गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरे नाले में जा गिरी जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वही सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची थी। पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया है।
वहीं पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है। हादसा सोमवार सुबह उपतहसील धरवाला के राड़ी संपर्क मार्ग पर पेश आया है। संदीप निवासी गांव भटवाड़ा ऑल्टो कार में सवार होकर धरवाला की ओर जा रहा था। इसी दौरान चुकटा नाला मोड के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर गहरे नाले में जा गिरी जिससे संदीप की मौत हो गई। डीएसपी हेडक्वार्टर अजय कुमार ने खबर की पुष्टि की है।