अनियंत्रित होकर पलटा श्रद्धालुओं से भरा टेंपो ट्रैवलर, एक महिला गंभीर रूप से घायल

By PARUL Published: 29 Sep 2023, 4:57 PM | Updated: 29 Sep 2023, 4:59 PM 1 min read

HNN/हमीरपुर

जिला हमीरपुर के धनेटा के सराय गांव के पास से एक सड़क हादसा सामने आया है जहां एक श्रद्धालुओं से भरा टेंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। जबकि अन्य श्रद्धालुओं के भी जख्मी होने की सूचना मिली है।

बताया जा रहा है कि बिहार के समस्तीपुर से आए 22 श्रद्धालु टेंपो ट्रैवलर में सवार होकर ज्वालाजी माता मंदिर में दर्शन करने के बाद श्री नयना देवी मंदिर में माथा टेकने जा रहे थे। इसी दौरान जब टेंपो ट्रैवलर धनेटा के सराय गांव के पास पहुंचा तो चालक अचानक ट्रैवलर से संतुलन खो बैठा और ट्रैवलर अनिंत्रित होकर सड़क से नीचे गिरी गई।

जब स्थानीय लोगों हादसे के बारे में पता लगा तो वह मौके पर पहुंचे और सभी श्रद्धालुओं को टेंपो ट्रैवलर से बाहर निकाला। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है, जिसे उपचार के लिए धनेटा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया है।