अनियंत्रित होकर पलटी बरातियों से भरी बस, हादसे में…..

By PARUL Published: 9 Dec 2023, 10:39 AM | Updated: 9 Dec 2023, 10:39 AM 1 min read

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा के अंतर्गत आने वाले घुरकड़ी में बरातियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, लगभग एक दर्जन बरातियों से भरी बस नूरपुर से वापिस भगेहड़ आ रही थी।

इस दौरान रात करीब 12 बजे जब बस कछयारी में स्थित एक शोरूम के पास पहुंची तो चालक बस से संतुलन खो बैठा और बस अनियंत्रित होकर सड़क के दाईं ओर पलट गई। हादसे में बस में सवार लोगों में से पांच घायल हाे गए। जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा ले जाया गया। जहां उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है।

वहीं सुभाष चंद पुत्र निवासी भगेहड़ तहसील पालमपुर के बयान पर निजी बस चालक विक्की राणा के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में कांगड़ा थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस थाना कांगड़ा के प्रभारी संजीव कुमार ने खबर की पुष्टि की है।