HNN/ कांगड़ा
जिला कांगड़ा के पुलिस थाना फतेहपुर के तहत ग्राम पंचायत मनोह सिहाल के गांव उपरली सिहाल में पेड़ से गिरने से एक व्यक्ति की जान चली गई है। मृतक की पहचान बंसी लाल (54) पुत्र राम चंद निवासी गांव उपरली सिहाल के तौर पर हुई है।
जानकारी के मुताबिक, बंसी लाल घर के पास ही अपने पशुओं के लिए चारा काटने के लिए पेड़ पर चढ़ा था। इस दौरान अचानक वह पेड़ से नीचे जा गिरा। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हुआ।
घटना के बाद परिजनों द्वारा उसे तुरंत सिविल अस्पताल फतेहपुर ले जाया गया। परंतु घावों का ताव न सहते हुए उसने दम तोड़ दिया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जाँच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी फतेहपुर रजिंद्र कुमार ने मामले की पुष्टि की है।

