अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई बाइक, एक की मौत, दूसरा घायल
HNN/ ऊना
हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। मामला जिला ऊना के उपमंडल के बड़ोह गांव का है, यहां एक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई है जबकि दूसरा बुरी तरह जख्मी हुआ है।
घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भी भेज दिया है। मृतक की पहचान विवेक पुत्र युद्धवीर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, दोनों भाई बाइक पर सवार होकर कलोह गांव में एक कार्यक्रम से वापिस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान जैसे ही वह बड़ोह गांव पहुंचे तो अचानक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में दोनों भाई बुरी तरह जख्मी हुए।
जिसके बाद आस-पास मौजूद लोगो द्वारा दोनों को सिविल अस्पताल गगरेट पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्स्कों ने बाइक चालक विवेक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे को प्राथमिक इलाज के बाद क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर किया गया है। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी गगरेट अशोक कुमार ने की है।