Loading...

अनियंत्रित होकर फोरलेन पर पलटी कार, चालक….

PARUL • 29 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/कुल्लू

जिला कुल्लू में भुंतर के तहत जरड़ में हाईवे पर एक हादसा पेश आया है। जहां एक कार अनियंत्रित होकर फोरलेन पर पलट गई। हालांकि गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। चालक पूरी तरह सुरक्षित है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार चालक बजौरा से भुंतर की ओर आ रहा था। इसी दौरान जरड़ में हाईवे पर पहुंचते ही वह वाहन से संतुलन खो बैठा और कार अनियंत्रित होकर फोरलेन पर पलट गई।

गनीमत रही कि हादसे में चालक को अधिक चोटें नहीं आईं। हालांकि कार को काफी क्षति पहुंची है। एसपी साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।