अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकराई कार, क्षेत्र में छाया अंधेरा

By PARUL Published: 27 Nov 2023, 1:16 PM | Updated: 27 Nov 2023, 1:16 PM 1 min read

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा में धर्मशाला के दाड़ी आईटीआई पुल के पास एक कार अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। जिससे कि बिजली का पोल टूट गया और पूरे क्षेत्र में अंधेरा छा गया। बिजली लाइन बंद होने से क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जानकारी के मुताबिक, हादसा करीब 11 बजे पेश आया है।

जब दाड़ी आईटीआई पुल के पास एक कार चालक गाड़ी से संतुलन खो बैठा और गाड़ी अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे टकरा गई। कार की टक्कर से खंभा टूट गया और क्षेत्र में बिजली का सप्लाई भी बंद हो गई। इससे दाड़ी, आईटीआई और धौलधार कॉलोनी सहित अन्य क्षेत्र में रात भर अंधेरा छाया रहा।

बिजली लाइन बंद होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अगली सुबह भी इन क्षेत्रों में बिजली न होने के चलते लोगों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ी। बिजली बोर्ड के दाड़ी क्षेत्र के जेई आशीष भारती ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि रात को पूरी लेबर न होने के चलते इसे ठीक करने में समय लगा। सुबह होते ही टूटे पोल की जगह नया खंभा लगाकर विद्युत आपूर्ति शुरू कर दी गई है।