Loading...

अनियंत्रित होकर ब्यास नदी में गिरी बाइक, 30 वर्षीय युवक की मौत

Ankita • 6 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

कुल्लू-मनाली हाईवे पर वोल्वो बस स्टैंड के समीप हादसा पेश आया है, यहां एक बाइक अनियंत्रित होकर ब्यास नदी में जा गिरी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई है।

मृतक की पहचान दीपक ठाकुर(30) पुत्र सतीश कुमार गांव बेरी डाकघर भपराल तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, युवक बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहा था। इस दौरान वोल्वो बस स्टैंड के समीप अचानक बाइक पर नियंत्रण खो बैठा और ब्यास नदी में पत्थरों के बीच गिर गया।

हादसे में युवक बुरी तरह जख्मी हुआ। घटना के बाद उसे स्थानीय लोगों द्वारा तुरंत मनाली अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।