अनियंत्रित होकर ब्यास नदी में गिरा ट्रक, चालक लापता
HNN/ कुल्लू
जिला कुल्लू मुख्यालय से करीब तीन किलोमीटर दूर वैष्णो माता मंदिर के समीप एक हादसा पेश आया है, यहां एक ट्रक अनियंत्रित होकर ब्यास में जा गिरा। घटना के बाद से चालक लापता है। पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया है साथ ही चालक की तलाश भी शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, हादसा बुधवार रात करीब 12:30 बजे पेश आया। ट्रक कुल्लू से मनाली की तरफ जा रहा था। इस दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर ब्यास नदी में जा गिरा। हादसे के बाद से चालक लापता है।
दूसरी ओर यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि ट्रक चालक के साथ और भी लोग हो सकते हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।