HNN/ हमीरपुर
जिला हमीरपुर में एक सड़क हादसा पेश आया है, यहां बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से 2 युवक जख्मी हुए है। घायलों की पहचान अजय कुमार निवासी गांव कोहला और सुनील कुमार के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद अजय को गंभीर हालत में हमीरपुर रैफर कर दिया गया, जबकि सुनील को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। आशंका जताई जा रही है कि दोनों युवक शराब के नशे में धुत्त थे। वहीँ पुलिस भी मामले की जाँच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, मामला नादौन बस अड्डा से अस्पताल संपर्क मार्ग पर न्यायालय परिसर के निकट का है। अजय अपने दोस्त के साथ अपनी बाइक (HP55B-2678) पर सवार होकर अस्पताल की तरफ से बस अड्डा की तरफ जा रहा था।
इस दौरान जैसे ही वह अदालत परिसर पहुंचे तो अचानक की चालक बाइक से नियंत्रण खो बैठा जिस कारण बाइक सड़क किनारे लगे एक पोल से टकरा गई। हादसे में दोनों युवक जख्मी हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा दोनों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। वहीँ सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जाँच शुरू कर दी है।

