अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा पिकअप ट्राला, एक की मौत
HNN/हमीरपुर
जिला हमीरपुर में टियाले दा घटृ के पास एक सड़क हादसा पेश आया है। यहां एक पिकअप ट्राला सड़क पर पलट गया। हादसे में एक प्रवासी युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अशोक कुमार निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकरी के अनुसार, पिकअप ट्राले का चालक रजनीश कुमार अपने दो साथियों अशोक कुमार और महिपाल के साथ बद्दी से हमीरपुर आ रहा था। इसी दौरान जब वह टियाले दा घटृ के पास पहुंचा तो चालक वाहन से संतुलन खो बैठा और ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में अशोक कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि दो अन्य ट्राला सवार घायल हुए हैं। जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू की। एसपी हमीरपुर पदम चंद ने मामले की पुष्टि की है।