Loading...

अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर निकली पर्यटक बस, सभी यात्री सुरक्षित

PARUL • 28 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/कुल्लू

जिला कुल्लू में मणिकर्ण घाटी के बरशैणी में बस स्टैंड के पास एक पर्यटक बस अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर निकल गई। हालांकि गनीमत यह रही कि बस सड़क के किनारे पर खड़ी हो गई और किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

जानकारी के मुताबिक, निजी बस बाहर से पर्यटकों को लेकर आई। इस दौरान जब बस बरशैणी में बस स्टैंड के पास पहुंची तो अचानक ही बस अनियंत्रित होकर स्किड हो गई। बस के एक तरफ के दोनों टायर सड़क से बाहर निकल गए थे।

हालांकि गनीमत यह रही कि बस सड़क के किनारे पर खड़ी हो गई और किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। सभी यात्री सुरक्षित हैं। एसपी साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।