अनियंत्रित होकर सीढ़ी से गिरी 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला, दर्दनाक मौत
HNN/ कांगड़ा
हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के लंबागांव खंड के तहत पुलिस चौकी आलमपुर की पंचायत सकोह के टिक्कर गांव में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहां एक महिला सीढ़ी से गिर गई, जिस कारण उसकी मौत हो गई है।
मृतका की पहचान फूलां देवी (60) पत्नी केहर सिंह निवासी टिक्कर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, फूलां देवी मकान के लैंटर पर सीढ़ी लगाकर चढ़ रही थी। इस दौरान वह अचानक ही नीचे गिर गईं। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हुई। घटना के बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्स्कों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस हादसे के कारणों की जाँच कर रही है।