Loading...

अनिरूद्ध सिंह के मंत्री बनने पर कसुंपटी कांग्रेस ने दी बधाई

SAPNA THAKUR • 13 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

विधायक अनिरूद्ध सिंह को मंत्रीमंडल में शामिल करने के लिए कसुंपटी कांग्रेस मंडल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया है। कसुंपटी कांग्रेस मंडल के अध्यक्ष रामकृष्ण शांडिल, पूर्व मंडल अध्यक्ष अतर सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष दयाराम वर्मा और बालक राम निर्मोही, भूपेन्द्र कंवर, नरेन्द्र ठाकुर, सचिव सुरेन्द्र सोडी, दौलत राम मेहता, राजेन्द्र शर्मा, नरायण सिंह ठाकुर, बाबूराम कश्यप सहित कांग्रेस मंडल के अनेक पदाधिकारियों ने अनिरूद्ध सिंह को ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री बनने पर बधाई दी है।

बताया कि हिमाचल प्रदेश के इतिहास में कांग्रेस के शासन काल में पहली बार कसुंपटी को कैबिनेट में स्थान मिला है। बता दें कि कसुंपटी निर्वाचन से अब तक कांग्रेस के छः विधायक रहे हैं जिनमें ठियोग क्षेत्र से संबध रखने वाले साध राम, धामी से सीता राम के उपरांत अपने निर्वाचन से शौंकिया राम, चिरजीं लाल, सोहन लाल और वर्तमान में अनिरूद्ध सिंह राणा हैट्रिक लगाकर विधानसभा पहुंचे हैं। लोगों ने उम्मीद जताई है कि अनिरूद्ध सिंह के मंत्री बनने से कसुंपटी निर्वाचन क्षेत्र में विकास की एक नई इबारत लिखी जाएगी।